16.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

14 आतंकी, 400 किलो आरडीएक्स, 34 गाड़ियों में बम रखने की धमकी पर मुंबई में हाई अलर्ट

14 आतंकी, 400 किलो आरडीएक्स, 34 गाड़ियों में बम रखने की धमकी पर मुंबई में हाई अलर्ट

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
               मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रुम के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक ऐसा मैसेज मिला, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इस धमकी भरे मैसेज में दावा किया गया कि 14 आतंकी मुंबई में दाखिल हो चुके हैं और उन्होंने 400 किलो आरडीएक्स के साथ 34 गाड़ियों में बम रखे हैं।
मैसेज ने पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया, खासकर ऐसे वक्त में जब मायानगरी गणेश उत्सव की रौनक में डूबी है।पुलिस ने तुरंत इस धमकी की जांच शुरु कर दी। क्राइम ब्रांच से लेकर एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड तक, सभी एजेंसियां इस मामले की तह तक जाने में जुट गई हैं। मैसेज में एक संगठन लश्कर-ए-जिहादी का नाम भी सामने आया है। पुलिस इस संगठन की सच्चाई और मैसेज भेजने वाले की तलाश में जुटी है।
शनिवार को गणेश उत्सव का आखिरी दिन है, जब लाखों लोग सड़कों पर निकलेंगे। ऐसे में पुलिस कोई जोखिम मोल लेने के मूड में नहीं है। शहर के अहम ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदिरों, बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर नजर रखी जा रही है। सघन तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि कोई अनहोनी न हो।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो अफवाहों पर यकीन न करें और किसी भी शक भरी हरकत की खबर तुरंत दें। मैसेज में जिस लश्कर-ए-जिहादी का जिक्र है, उसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस इस नाम की सच्चाई खंगाल रही है कि ये कोई असली संगठन है या फिर किसी ने धमकी देने के लिए ये नाम गढ़ लिया। साथ ही व्हाट्सएप मैसेज की जांच से ये पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इसे भेजा किसने और क्यों। तकनीकी टीमें इसकी तह तक जाने में जुटी हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This