14 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: महिला की हत्या कर शव के किए टुकड़े, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

14 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: महिला की हत्या कर शव के किए टुकड़े,पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
                मड़ियाहूं क्षेत्र में महिला की नृशंस हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 14 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार,5 जुलाई को रानीपुर बाईपास भदोही मार्ग स्थित झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।जांच और शिनाख्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल संदिग्ध रामनगर ब्लॉक गेट की ओर आ रहा है।पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) पुत्र भूपेंद्र भाई खखरिया मूल निवासी भावनगर गुजरात,वर्तमान निवासी टीचर्स कॉलोनी,मड़ियाहूं के रुप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 4 जुलाई को महिला रेशमा खां उर्फ सना को बाबतपुर से अपने किराये के कमरे पर लेकर आया था।मोबाइल चैट को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।आरोप है कि गुस्से में उसने सो रही महिला का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।पुलिस के मुताबिक,हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से आरोपी ने बाजार से काली पॉलिथीन खरीदी और गड़ासे से शव के हाथ-पैर काटकर उसे तीन हिस्सों में बांट दिया।
इसके बाद धड़ को रानीपुर बाईपास के पास झाड़ियों में तथा अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास अलग स्थानों पर फेंक दिया।पुलिस द्वारा धड़ बरामद किए जाने की जानकारी मिलने के बाद वह शेष अंगों को हटाने निकला था,तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू,गड़ासा, मृतका का कटा हुआ पैर,.32 बोर की अवैध पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस,हीरो होंडा सीडी डॉन मोटरसाइकिल UP 62 L 2944 तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या,साक्ष्य मिटाने,पुलिस पर जानलेवा हमला और अवैध असलहा रखने सहित विभिन्न धाराओं में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleबेसमेंट में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Next articleसुपारी कारोबार की आड़ में जीएसटी चोरी का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?