15 अगस्त को एक मिनट के लिए थम जाएगा पूरा लखनऊ शहर
# मंडलायुक्त ने लोगों से की ये अपील
लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
15 अगस्त को एक मिनट के लिए पूरा लखनऊ शहर थम जाएगा। ऐसा सुबह 9 बजे पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान होने के चलते होगा। बुधवार को एक प्रेसवार्ता में मंडलायुक्त रोशन जैकब और डीएम सूर्यपाल गंगवार ने अपील लोगों की है कि विधान भवन पर झंडारोहण के तुरंत बाद राष्ट्रगान होगा।

















