18 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

18 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

# सफाई के नाम पर लाखों के जेवर लेकर फरार हुए थे उचक्के

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
            एराकियाना मोहल्ले में बीते 22 सितम्बर को हुई उचक्कागिरी मामले में पुलिस ने 18 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। जेवरात चमकाने के बहाने दो उचक्के एक महिला से लाखों के गहने लेकर नौ दो ग्यारह हो गए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस को दी गई तहरीर में पूर्व सभासद मो. हलीम ने बताया था कि उनके घर पहुंचे दो युवक आभूषण साफ करने की बात कहकर महिला को झांसे में ले लिए। पहले चांदी की बिछिया साफ करके लौटाते हुए महिला का भरोसा जीत लिया। इसके बाद महिला सोने और चांदी के गहने ले आई।दोनों युवकों ने गहनों को एक बर्तन में डालकर उसमें कोई पदार्थ मिलाया। झाग उठते देख महिला को कहा इसे घर में रख दीजिए, कुछ देर बाद खोलिएगा, जेवर चमक उठेंगे। महिला को शक तक नहीं हुआ और दोनों युवक मौके से चलता बने।
कुछ देर बाद जब महिला ने बर्तन खोला तोतो उनके होश उड़ गए, जेवरात गायब थे। शोर मचने पर परिजन पहुंचे लेकिन तब तक उचक्के फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार के मुताबिक तीन लाख रुपए कीमत के गहने ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा नही दर्ज होने पर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद 18वें दिन केस दर्ज हो सका।
Previous articleविकसित यूपी, समर्थ यूपी कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गिरीशचंद्र
Next articleनेताजी के बताए रास्ते पर चलकर पीडीए की सरकार बनाएंगे: राकेश मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?