18.1 C
Delhi
Sunday, April 2, 2023

जौनपुर : सर्राफा की दो दुकानों से नकदी सहित आठ लाख के गहने चोरी

जौनपुर : सर्राफा की दो दुकानों से नकदी सहित आठ लाख के गहने चोरी

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                       क्षेत्र अंतर्गत गभिरन बाजार में अगल बगल की दो सराफा की दुकान के छत की पटिया उखाड़ अंदर घुसे चोर आलमारी तोड़ कर उसके भीतर रखा दो लाख दस हजार नकदी सहित आठ लाख के गहने उड़ा दिए। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह तब हुई जब दोनों दुकानदार अपनी अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। मौके पर पहुँची पुलिस आवश्यक छानबीन कर वापस लौट गई। दोनों पीड़ितो ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। थाने पर पहुँचें क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया।

क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी राकेश कुमार व इसी गाँव के संतोष कुमार दोनों गभिरन बाजार में अगल बगल सराफा की दुकान चलाते है। बुधवार की शाम रोज की तरह दोनों अपनी अपनी दुकाने बंद कर घर चले गए। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह जब राकेश अपनी दुकान का शटर खोले तो छत में झरोखा कटा हुआ था। जिससे भीतर रोशनी आ रही थी। जब उनकी नजर खुली आलमारी पर पड़ी तो पैरो तले जमीन खिसक गयी। उसमें रखा 60 हजार नकदी के अलावा 35 ग्राम सोना 3 किग्रा चांदी गायब थी। उनके शोर मचाते ही तमाम लोग मौके पर जुट गये।

लोग जब छत पर पहुंच कर देखे तो संतोष के दुकान की छत से पटिया उखड़ी मिली। संतोष ने भी जब शटर खोल भीतर पहुँचें तो वहाँ का नजारा देख आवाक रह गए। उनकी भी लोहे की आलमारी का पल्ला खुला हुआ था। भीतर रखा सारा सामान गायब था। आरोप है कि आलमारी में रखा डेढ़ लाख नकदी, 20 ग्राम सोना तथा एक किग्रा चांदी चोर उठा ले गए थे। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक छानबीन किया। दोनों पीड़ितो ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग अलग तहरीर थाने में दी है। सीओ अंकित कुमार ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। चोरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Mar 11, 2021

Total Visitor Counter

31311371
Total Visitors

Must Read

जौनपुर : ट्रॉफी मेडल मिलते ही खिले मेधावियों के चेहरे

जौनपुर : ट्रॉफी मेडल मिलते ही खिले मेधावियों के चेहरे खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी  तहलका 24x7            क्षेत्र अंतर्गत महर्षि...

जौनपुर : पब्लिक इंटर कालेज की छात्रा खुशी ने मारी बाजी 

जौनपुर : पब्लिक इंटर कालेज की छात्रा खुशी ने मारी बाजी  # जेसीआई सिटी के जूनियर विंग के तत्वावधान में...

निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7               जिलाधिकारी अनुज...
Avatar photo
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जौनपुर : ट्रॉफी मेडल मिलते ही खिले मेधावियों के चेहरे

जौनपुर : ट्रॉफी मेडल मिलते ही खिले मेधावियों के चेहरे खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी  तहलका 24x7            क्षेत्र अंतर्गत महर्षि...

जौनपुर : पब्लिक इंटर कालेज की छात्रा खुशी ने मारी बाजी 

जौनपुर : पब्लिक इंटर कालेज की छात्रा खुशी ने मारी बाजी  # जेसीआई सिटी के जूनियर विंग के तत्वावधान में आयोजित की गई विज्ञान मॉडल...

निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7               जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में...

जौनपुर : शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता- डॉ गोरखनाथ

जौनपुर : शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता- डॉ गोरखनाथ सिकरारा। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24x7                शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता उक्त बातें...

गाजीपुर : आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में माता शीतला का किया गया श्रृंगार 

गाजीपुर : आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में माता शीतला का किया गया श्रृंगार  # अड़हुल के फुलवा में कवन गुन हो, मैय्या गईलु लोभाई"...
- Advertisement -

More Articles Like This

This Website Follows
FCDN's Code Of Ethic
DMPJA
Proudly We are
Member of
FCDN
Membership ID- FCDN-IN-P/UP/0003
Click Here to Verify
Our Membership at
DMPJA