2 वर्ष बीतने के बाद भी नहीं बनी पानी की टंकी
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
विकास खण्ड खुटहन अन्तर्गत ग्राम पंचायत इमामपुर में जल जीवन मिशन की नींव रखी गयी थी, तब से आज तक कोई कार्य नहीं हुआ, ग्रामीण पानी की राह देखते थक गये।भारत सरकार की कल्याणकारी योजना जल जीवन मिशन हर घर जल योजना यहां फ्लॉप साबित हो रही है।

सरकार की योजना थी कि 2025 तक हर घर को जल उपलब्ध करा दिया जाएगा परन्तु 2 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक सिर्फ नींव पड़ी है। गांव में पूरी तरह से पाइपलाइन भी नहीं बिछाई गई। सरकार ने इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने पर रोक लगा दी है, गांव में पानी पीने के लिए बहुत किल्लत हो रही है चाह कर भी ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि हैंडपंप नहीं लगवा पा रहे हैं। सरकार की मनसा पर जिम्मेदार पानी फेरते नजर आ रहे हैं।








