20 हजार रुपये घूस लेते लाइनमैन व कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

20 हजार रुपये घूस लेते लाइनमैन व कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

वाराणसी। 
तहलका 24×7 
               भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने विद्युत विभाग के लाइनमैन और एक कनिष्ठ अभियंता को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित 33/11 केवी डीपीएच बिजलीघर के पास टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव निवासी उत्तरी ककरमत्ता थाना भण्डुआडीह ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने के बदले कर्मचारियों द्वारा रुपये की मांग की जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने दो आरोपियों को घूस की रकम के साथ पकड़ा,जिसमें संविदाकर्मी लाइनमैन लक्ष्मण कुमार निवासी नैपुरा कला,थाना लंका, वाराणसी व नवनीत कुमार कनिष्ठ अभियंता निवासी जंघई,जनपद भदोही,वर्तमान में मंडुवाडीह बिजलीघर में तैनात हैं।टीम ने आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये बरामद किए हैं।प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ थाना रोहनिया में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleदाल मंडी प्रकरण: डीएम और नगर निगम ने दाखिल किया जवाब, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को
Next articleमुद्रा लोन योजना:  करोड़ों के घोटाले में आरोपी मैनेजर गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?