25 मुहर्रम पर भादी खास में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों जायरीन ने उठाया लाभ

25 मुहर्रम पर भादी खास में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों जायरीन ने उठाया लाभ

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             25 मुहर्रम के अवसर पर भादी खास में मदर निसा फाउंडेशन एवं मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस शिविर में सैकड़ों जायरीन एवं स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया।शिविर में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया,नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया तथा घायलों की ड्रेसिंग के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया।
चिकित्सा दल में डॉ. सत्य प्रकाश गौतम,डॉ. विवेक कुमार,डॉ. तय्यब अंसारी,डॉ.मुफीद अहमद, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ संतोष,डॉ. आमिर खान,
डॉ.अब्दुल्ला,डॉ. हामिद एवं डॉ.अभिषेक सहित कई चिकित्सक शामिल रहे।शिविर के सफल संचालन में मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के हुसैन हैदर एवं मदर निसा फाउंडेशन के फैजान अहमद अंसारी के नेतृत्व में जेया अनवर,गुफरान अहमद,राजीव सिंह,आतिश बेलाल सहित अन्य पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया।
आयोजकों ने बताया कि मुहर्रम के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले जायरीन को तत्काल प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट एवं फाउंडेशन की ओर से सभी चिकित्सकों,स्वयंसेवकों और जायरीन के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा शिक्षा,स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।
Previous articleजीएसटी अधिकारियों से रूबरू हुए व्यापारी, नोटिस से लेकर चाइनीज मांझे तक पर हुई खुली चर्चा
Next articleपुलिस की मुस्तैदी से बचीं तीन जिंदगियां, गोमती नदी में बच्चों संग कूदने जा रही महिला को सकुशल बचाया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?