26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP का आंदोलन रहेगा जारी

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल,CJP का आंदोलन रहेगा जारी

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
              जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।अभिजीत दिपके ने कहा,”हम राहत में हैं और आभारी हैं।सर,आपके असाधारण साहस के लिए धन्यवाद।
आपने अपनी जान की बाज़ी लगाकर पूरे देश की अंतरात्मा को जगाया है।आपका जीवन इस देश के लिए बहुत कीमती है।”उन्होंने स्पष्ट किया कि सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बावजूद सीजेपी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा।दिपके ने कहा कि संगठन की मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते,तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जंतर-मंतर पर आंदोलनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।सीजेपी का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक ढंग से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगा।
Previous articleतिलकधारी सिंह कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में डॉ. विमल कुमार ने संभाला कार्यभार
Next articleबिहार के जहानाबाद में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान फायरिंग, कई घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?