29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

वाराणसी : बाइक शोरूम में लगी भीषण आग

वाराणसी : बाइक शोरूम में लगी भीषण आग

# 35 बाइक समेत लाखों का माल जलकर खाक

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
             जनपद के अकथा पहड़िया स्थित सिटी होंडा बाइक शोरूम में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुर्घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। अगलगी से 35 दुपहिया वाहन, कागजात समेत अन्य सामान जल कर खाक हो गए। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आगलगी की घटना में शोरूम की डायरेक्टर प्रीति गुप्ता और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। उनका परिवार शोरूम के दूसरे तल्ले पर रहता है। आग की लपटें दूसरे फ्लोर पर पहुंची तो परिवार में हड़कंप मच गया। किसी तरह जान बचाकर डायरेक्टर और उनके पति मोहित गुप्ता और दो बच्चे तीसरे फ्लोर पर चले गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लगभग दो घंटे की मशक्कत और कई टैंकरों से पानी छिड़का गया। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। शोरूम मालिक के अनुसार 50  लाख से अधिक की क्षति हुई है। हालांकि आंकलन अभी जारी है। मौके पर सारनाथ थाने की पुलिस ने भी जांच पड़ताल की।
सिटी होंडा बाइक शोरूम के एमडी राजेश प्रसाद ने बताया कि रात में शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया कि आग लग गई है। फायर ब्रिगेड को सूचित करते हुए कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ आनन-फानन शो रूम पर पहुंचा तो देखा कि आग विकराल रूप में है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आगजनी में दर्जनों बाइक, शोरूम का सारा सेटअप और रिकॉर्ड जल कर राख हो गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से अगलगी की घटना हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37123569
Total Visitors
604
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This