39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

आजमगढ़ : संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत

आजमगढ़ : संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत

# परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
            जनपद के खोजापुर गांव निवासिनी विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र फुलवरिया निवासी रामबदन की पुत्री सुनंदा (26) का विवाह एक नवंबर 2020 को सिधारी थानांतर्गत खोजापुर गांव निवासी हरिकेश के साथ हुआ था। बीते दिन रविवार दिन में लगभग दो बजे सुनंदा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शाम पांच बजे मायके को घटना की सूचना दी गई। देर शाम मायके वाले मौके पर पहुंचे तो मृतका के गले पर निशान देखा।
जिस पर पिता रामबदन ने पति व परिवार के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए सिधारी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37116144
Total Visitors
614
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This