3 वर्षीय आराध्या ने लूटी महफिल, नवाज़ी गई बेस्ट किड डांडिया एवार्ड से..

3 वर्षीय आराध्या ने लूटी महफिल, नवाज़ी गई बेस्ट किड डांडिया एवार्ड से..

# बेस्ट फिमेल डांडिया एवार्ड वंशिका को और बेस्ट डांडिया एवार्ड आशीष माली को

# भोजपुरी सिनेतारिका आम्रपाली दुबे ने किया आयोजकों के साथ गरबा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   नगर के राजमहल में गहना कोठी के तत्वावधान फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव 8 का आयोजन हुआ जिसमें निर्णायक मंडल के रूप में भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे ने निर्णायक मंडल के साथ-साथ डांडिया और गरबा के नृत्य भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा जी की आरती अतिथि विधायक रमेश मिश्रा, विधायक विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद माया टंडन, एडीएम रामप्रकाश, ईओ नगर पालिका संतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं हुई जिसमें बेस्ट फीमेल डांडिया वंशिका सिंह, बेस्ट डांडिया आशीष माली, बेस्ट किड डांडिया आराध्या सिंह, बेस्ट ग्रुप शादाब ग्रुप, बेस्ट कपल नवीन कुमार मिश्रा ने खिताब हासिल किया। भोजपुरी सिनेतारिका आम्रपाली दुबे ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि मैं तो देश-विदेश घूमती हूं पूर्वांचल का अब तक का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव देखने को मिला।
अतिथियों का स्वागत विनीत सेठ ने किया। आभार आयोजक सलमान शेख ने किया। कार्यक्रम का संचालन सागर सिंह सोलंकी, जयंती इशिता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ अजीत कपूर, डॉ शुभा सिंह, डॉ मधु शारदा, डॉ शैली निगम, डॉ अंबर खान, मधुकर तिवारी, डॉ मनोज वत्स, जितेंद्र यादव, मिनाज शेख, सरला महेश्वरी, सुधांशु सिंह, दीपक सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, पत्रकार राजकुमार सिंह, पत्रकार कमर हसनैन दीपू, मुन्ना मिश्रा, जितेंद्र यादव आदि परिवार सहित उपस्थित रहे।
Previous articleसुल्तानपुर : वाल्मीकि विश्व के पहले लोक कवि- डॉ सुशील कुमार पाण्डेय
Next articleहरियाणा में हैवानियत… सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?