3 तलाक में पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

3 तलाक में पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

शाहगंज, जौनपुर। 
सौरभ आर्य
तहलका 24×7
              क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का निकाह 4 मार्च 2017 को 11 हजार151 रुपये मेहर के साथ हुआ था।पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे।
आरोप है कि पति राशिद, सास अंजुम, ससुर नूर मोहम्मद समेत परिवार के अन्य सदस्य उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते थे। वर्ष 2018 में पीड़िता को काफी मारा-पीटा गया। इसके बाद पति उसे मुंबई ले गया। वहां भी प्रताड़ना जारी रही। मजबूरी में पीड़िता ने मुंबई में एक बैंक में नौकरी कर ली। उसकी सारी कमाई जबरन पति ले लेता था।
12 जनवरी 2024 को ससुराल वालों ने पीड़िता के जेवर और कपड़े छीनकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने आजमगढ़ की रहने वाली नाजिया से दूसरी शादी कर ली। जब पीड़िता ने इस बारे में पति से पूछा तो उसने गालियां दीं। आरोप है कि 5 फरवरी 2024 को पति 4-5 लोगों के साथ पीड़िता के घर आया और पर्दे की आड़ में तीन बार तलाक बोलकर चला गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
Previous article“रंग रसिया” होली मिलन समारोह में एक दूसरे को लगाया अबीर गुलाल 
Next articleपीएचडी प्रवेश परीक्षा में अभिनायक को मिला प्रथम स्थान, गांव में खुशी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?