3 महीने पहले मर चुकी लड़की हुई जिंदा

3 महीने पहले मर चुकी लड़की हुई जिंदा

# जिस भाई ने किया था अंतिम संस्कार, उससे कर रही थी बात, पुलिस ने लिया हिरासत में

कौशांबी।
तहलका 24×7
            जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, तीन महीने पहले मर चुकी लड़की अब जिंदा निकली, इस घटना ने न केवल पुलिस को चौंका दिया है, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस के लिए यह चुनौती बनी हुई है कि आखिर वह लाश किसकी थी, जिसका परिवार के लोग अपनी बेटी बताकर अंतिम संस्कार किए थे।
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के नौढिया रेलवे लाइन के पास बीते 18 मार्च को एक अज्ञात महिला की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई, 20 मार्च को विनोद कुमार ने शव की पहचान अपनी बहन अनुराधा पटेल के रूप में की। इसके साथ ही गिरधरपुर गढ़ी निवासी युवक विष्णु और बिदनपुर निवासी संदीप पर अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया था।
पुलिस ने संदेह के आधार पर शव का सैंपल डीएनए जांच के लिए भी भेजा था। इसी बीच महत्वपूर्ण मोड़ आया।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम को पता चला कि अनुराधा जिंदा है और अपने भाई विनोद से इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अनुराधा को शहजादपुर इलाके से बरामद कर लिया।
जबकि उसका प्रेमी विष्णु घटनास्थल से फरार हो गया। अनुराधा का मेडिकल परीक्षण किया गया है और कोर्ट में धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज कराया गया।एसपी ने कहा कि जिस व्यक्ति के ऊपर परिवार वालों ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाया था, उन्हें लड़की के जिंदा होने से राहत मिली है।हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि उस दिन मिला शव किसका था। बरामद लड़की ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ पुणे में रह रही थी।
Previous article ‘डालर और डर’ के बीच फंसा है पाकिस्तान, फ़िर भी जेहाद से बाज़ नहीं आयेगा! 
Next article1.47 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?