31 माध्यमिक स्कूलों को मिला वाटर कूलर
वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय क्वींस कॉलेज में एक समारोह के दौरान 31 आरओ वाटर कूलर का लोकापर्ण किया गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीएसआर फंड द्वारा बुधवार को क्वींस कॉलेज में समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र संयोजक विपिन पाठक व एयरपोर्ट अथॉरिटी के अभियंता अजय सिंह ने कहाकि यह कार्य एक सामाजिक दायित्व के तहत सरकारी स्कूलों में किया जा रहा है। जिले के 31 माध्यमिक स्कूलों में आरओ वाटर कूलर का नि:शुल्क वितरण सीएसआर फंड के तहत किया गया। कहा आगे भी स्कूलों को जरूरत के हिसाब से सुविधाएं दी जाएंगी। 

इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह, सह. जिला विद्यालय निरीक्षक राणा बृजेश सिसोदिया, राजन सिंह व कार्यदायी संस्था के राजेश पांडेय, सुनील पटेल, विकास तिवारी समेत विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।


















