जौनपुर : जनपद के सभी बीडीओ को कृषि विज्ञान केन्द्र पर दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर : जनपद के सभी बीडीओ को कृषि विज्ञान केन्द्र पर दिया गया प्रशिक्षण

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर सोमवार को जनपद के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को कृषि वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षण दिया गया।

गौशालाओं में रखे गए निराश्रित पशुओं को हरे चारा तैयार करने तथा उनके पशुओं को स्वास्थ्य के ख्याल रखने की उपयोगिता पर बल दिया गया। कार्यक्रम समन्वयक एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेश कुमार कन्नौजिया ने एजोला वर्मी कम्पोस्ट एवं नेपियर ग्रास की उपयोगिता एवं उसके उत्पादन की विधि बताई गई। उन्होंने बताया कि गौशाला के अंदर व पास खाली पड़ी जमीन में एजोला व नेपियर तैयार कर पशुओं को हरा चारा आसानी से तैयार किया जा सकता।
वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार सिंह ने वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि व उसकी उपयोगिता तो डॉ अनिल कुमार द्वारा पूरे वर्ष हरे चारे की विधि बताई। इस दौरान बीडीओ डॉ छोटेलाल तिवारी, राजीव कुमार सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ रामकृष्ण यादव, वीरभानू सिंह, प्रवीण तिवारी, रिचा सिंह, नितिन कुमार, सर्वेश श्रीवास्तव, नंदलाल, रवि आदि बीडीओ मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : झाड़ी में मिले नवजात को पुलिस ने चाइल्ड केयर को सौंपा
Next articleजौनपुर : ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?