4 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

4 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वाराणसी।
तहलका 24×7
           खुजारी इलाके की 19 वर्षीय युवती के साथ हुए गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि वाराणसी में चार वर्षीय मासूम के साथ रेप की वारदात ने शहर को झकझोर कर रख दिया।पिता के दोस्त ने चार साल की बच्ची के साथ रेप किया। फिर वह क्रिश्चियन कब्रिस्तान में खून से लथपथ हाल में छोड़कर फरार हो गया।
घर में बच्ची को न देख पिता उसे खोजते हुए कब्रिस्तान पहुंचे। यहां बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी, वह वहां पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम के पिता क्रिश्चियन कम्युनिटी के लिए काम करते हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है। मासूम पीड़िता आरोपी को बड़े पापा कहकर बुलाती है। घटना लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की है।
       
पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, बच्ची से शनिवार को दुष्कर्म किया गया था।लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र जेल रोड निवासी युवक ने बताया कि शनिवार को उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसी बीच BLW क्षेत्र का निवासी 40 वर्षीय उसका दोस्त घर पहुंचा। वह उसे बहाने से मकबूल आलम रोड स्थित कब्रिस्तान ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। सोमवार को बच्ची की हालत में सुधार होने के बाद पीड़ित पिता थाने पहुंचे और तहरीर दी।
एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपी पीड़िता के पिता का दोस्त होने के चलते बेटी से भी घुला मिला था। घर आने पर उसने किसी को नहीं पाया तो बच्ची को देखकर नीयत खराब हो गई। आरोपी उसे बहाने से ले गया और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
Previous articleमानव होने के लिए मानवता का होना नितांत आवश्यक: अवस्थी महाराज 
Next articleपुलिस का कारनामा : चोर की जगह वारंट जारी करने वाली जज को ही ढूंढने लगा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?