जौनपुर : शाहगंज की व्यस्ततम मार्केट में लगी भीषण आग

जौनपुर : शाहगंज की व्यस्ततम मार्केट में लगी भीषण आग

# गुप्तागली की दो कपड़े की दुकानें हुई जलकर खाक

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                कस्बे के व्यस्ततम इलाके गुप्तागली में गुरुवार की रात कपड़े की दो दुकानों में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों का माल जलकर राख हो गया। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक गुप्तागली में एक ही बिल्डिंग में सलमा क्लॉथ स्टोर और नईमा क्लॉथ स्टोर के नाम से कपड़े की दो दुकानें हैं। गुरुवार रात साढ़े 11 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट की वजह से इन दुकानों में आग लग गई। जब तक अगल बगल के लोगों को पता चलता, आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। लोगों ने पहले अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। पड़ोसियों को आग बढ़ने का डर सताने लगा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी ने भी असफल प्रयास किया। इसके बाद पहुंची बड़ी गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद जाकर आग पर काबू पाया।
बता दें कि कुछ साल पहले भी इस दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग चुकी है। तब भी दुकान पर रखा सारा माल जलकर राख हो गया था।
Previous articleजौनपुर : आईटीआई शाहगंज में 20 फीसदी सीधे प्रवेश, 19 अप्रैल आखिरी तिथि
Next articleजौनपुर : शिक्षक के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?