जौनपुर : मानव जीवन के लिए संजीवनी है पेड़-पौधे- अरविन्द पटेल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वृक्ष मानव जीवन के लिए संजीवनी है। सदियों से ऋषि-मुनियों ने मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के लिए पेड़-पौधों को लगाकर उनकी पूजा-अर्चना शुरू की उक्त बातें सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगाँव में सरदार सेना के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कही।


















