49 किलो प्रतिबंधित मांस संग युवक गिरफ्तार, साथी फरार

49 किलो प्रतिबंधित मांस संग युवक गिरफ्तार, साथी फरार

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया, जबकि कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बादशाही नहर पुलिया मनेछा के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया।
इस दौरान बाइक चला रहा इमरान अहमद (33) पुत्र रियाज अहमद निवासी मनेछा थाना खेतासराय को पकड़ लिया गया। वहीं पीछे बैठा उसका साथी कूदकर भाग निकलने में कामियाब हो गया। जिसकी पहचान इजहार पुत्र इकबाल निवासी सबरहद थाना शाहगंज के रुप में हुई है। जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 49 किलो प्रतिबंधित मास, सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। अभियुक्तों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर चालान भेज दिया गया।
Previous articleस्मार्ट मीटर लगाने का हुआ विरोध, व्यापारियों का रोष देख कर्मचारियों ने लगाया ब्रेक, सात मीटर वापस बदले
Next articleश्रद्धा और भक्ति के साथ स्थापित हुई गणपति बप्पा की प्रतिमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?