5 करोड़ की लागत से राजकीय महिला कालेज का हो रहा कायाकल्प
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
राजकीय महिला महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इस बार महाविद्यालय को पीएम उषा योजना के अंतर्गत पांच करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है, जिससे यह शैक्षणिक संस्थान आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर एक हाईटेक कैंपस का रुप लेगा।

जानकारी के अनुसार इस बजट से महाविद्यालय में एसी युक्त छह स्मार्ट क्लास बनाए जा रहे हैं, जबकि पूर्व से ही 2 स्मार्ट क्लास यहां मौजूद हैं। साथ ही एक अत्याधुनिक कंप्यूटर हॉल, स्टूडियो रुम और पूरे परिसर का सुंदरीकरण भी प्रस्तावित है। प्राचार्य संजय कुमार ने बताया कि कम शुल्क में उच्चस्तरीय शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। छात्राओं को तकनीकी रुप से दक्ष बनाने की दिशा में महाविद्यालय एक मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने क्षेत्रीय छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
















