5 अगस्त से अतिरिक्त हलकों का कार्य बहिष्कार करेंगे लेखपाल, मांगों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

5 अगस्त से अतिरिक्त हलकों का कार्य बहिष्कार करेंगे लेखपाल, मांगों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई शाहगंज ने अपनी विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 5 अगस्त से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हलकों का कार्य बहिष्कार करेंगे।
तहसील अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह,मंत्री विवेक सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के कारण लेखपालों में असंतोष व्याप्त है।संघ ने अंतरमंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया पुनः शुरु करने,चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने,वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र घोषित करने,स्टेशनरी,यात्रा एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करने, भूलेख कार्यालय एवं अन्य पटलों से संबद्ध लेखपालों को कार्यमुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना रोस्टर लागू न किए जाने जैसी मांगें उठाई हैं।
संघ का कहना है कि यदि इन मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल अपने मूल हल्के पर ही कार्य करेंगे तथा उन्हें आवंटित अतिरिक्त हल्के/बस्ते संबंधित तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर देंगे। आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार का भी निर्णय लिया जाएगा।संघ ने स्पष्ट किया कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित प्रभावित करना नहीं,बल्कि वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों की ओर शासन और राजस्व परिषद का ध्यान आकर्षित करना है।संघ ने कहा कि यदि आंदोलन के कारण राजस्व कार्यों या जनसेवा में कोई व्यवधान उत्पन्न होता है तो इसकी जिम्मेदारी शासन एवं राजस्व परिषद की होगी।
Previous articleवाह रे बिजली विभाग! स्टीमेट जमा नहीं, कनेक्शन भी नहीं… फिर भी थमा दिया 8,609 का बिल
Next articleतीन महीने में धंसी विधायक निधि से बनी सड़क, हल्की बारिश में खुली निर्माण की पोल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?