50 किलोग्राम गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की सुबह 6:45 बजे क्षेत्र के पक्खनपुर मोड़ के पास से पुलिस ने आजमगढ़ के अजय यादव और गणेश चौबे को पकड़ा। तस्करों के पास से 50 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया। इसके अलावा एक अर्टिगा कार (नंबर CG-04-QA 8494), 2,310 रुपये नकद और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास गंभीर है। अजय यादव पर पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें शराब तस्करी, गैंगस्टर एक्ट और धोखाधड़ी के मामले शामिल हैं। गणेश चौबे पर भी गैंगस्टर एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
















