50 हजार से अधिक छात्र छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

50 हजार से अधिक छात्र छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को पिंडरा विकास खण्ड के समस्त इंटर तक के स्कूलों में एक अभियान के तहत एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई।
पीएचसी प्रभारी डॉ. वरुण कुमार ने नेशनल इंटर कालेज पिंडरा, जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर में प्राचार्य नागेश कुमार मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय जमापुर में नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने एल्बेंडाजोल की  गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। इसके अलावा फुलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, खालिसपुर स्थित संत नारायण बाबा इंटर कॉलेज, दबेथुवा स्थित श्री देवमूर्ति शर्मा इंटर कालेज में कीड़े मारने की दवा खिलाई गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान के पहले दिन 50 हजार से अधिक छात्र छात्राओं को दवा खिलाई गई। छूटे हुए बच्चों को 14 फरवरी को मापअप राउंड के तहत दवा खिलाई जाएगी। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि इससे शारिरिक व मानसिक विकास होता है।इसे बच्चों को चबाकर खाना चाहिए और खाली पेट भी खा सकते हैं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के अलावा निजी स्कूलों में भी अभियान के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इसके लिए सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के साथ एक दिन पूर्व ही शिक्षकों को  दवा वितरित कर दी गई थी। नोडल अधिकारी के नेतृत्व में डॉ. अफरोज अहमद, फार्मासिस्ट दिनेश गुप्ता, रविन्द्र चौरसिया ने नवोदय विद्यालय समेत एक दर्जन स्कूलों में दवा खिलाई।
Previous articleनवागत बीडीओ ने संभाला कार्यभार, मातहतों के साथ की बैठक
Next articleटीका-टिप्पणी करने पर हुई मारपीट में तीन घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?