जौनपुर : सूरज घाट एरिया को मिला पाइपलाइन नेचुरल गैस की सौगात
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारत सरकार के गैस मंत्रालय द्वारा चलाए गए शहरी गैस वितरण योजना का लाभ जौनपुर की जनता को मिलना शुरू हो गया है। जिसके तहत सूरज घाट इलाके में सुभाषिनी देवी के घर पहला घरेलू पीएनजी का शुभारंभ इंडियन ऑयल अडानी गैस उद्यम द्वारा किया गया। इसका अनावरण मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने किया।


















