53वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक पं. रमेशचंद्र शर्मा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
रविवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक पं. रमेशचंद्र शर्मा की 53वीं पुण्यतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वरिष्ठ सपा नेता अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ के आवास पर सहायक लेखाधिकारी रजनीश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपस्थित गणमान्य लोग सर्वप्रथम पं. रमेशचन्द्र शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किए।अध्यक्षता करते हुए सहायक लेखाधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि पंडितजी क्षेत्र के गांधी के नाम से लोगों में जाने जाते थे। मड़ियाहूँ से मछलीशहर मार्ग का निर्माण उन्होंने श्रमदान से कराया था।

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री आनन्द मिश्रा ने कहा कि कृषि के विकास के लिए गाँवों में ट्यूब वेल लगवाया व नहर की खुदाई कराई। अजय त्रिपाठी ने कहा कि जनसेवा के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह ‘बाबाजी’ ने पूरी निष्ठा से किया। शैक्षिक विकास के साथ उन्होंने आम समाज की महत्ता पर भी जोर दिया व परिवार की मर्यादाओं पर भी जोर दिया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन दीपक पाठक ‘देव’ ने किया। श्रद्धांजलि सभा में डॉ संतोष तिवारी, विनोद पाठक, ऋषि सिंह, मनीष अस्थाना, अमित दूबे, वेदान्त त्रिपाठी, विराट त्रिपाठी, आकर्ष त्रिपाठी, कमलेश यादव, मयंक नारायण, संजय सिंह, राजेश मौर्या, अनुराग श्रीवास्तव, सुभाष जायसवाल के साथ- साथ सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। आये हुए लोगों का स्वागत एवं आभार पंकज त्रिपाठी ‘एडवोकेट’ ने किया।

















