आजमगढ़ : अराजक तत्वों का शौचालय बना प्राथमिक विद्यालय मतौलीपुर

आजमगढ़ : अराजक तत्वों का शौचालय बना प्राथमिक विद्यालय मतौलीपुर

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  शिक्षा क्षेत्र पल्हनी का प्राथमिक विद्यालय मतौलीपुर अराजक तत्वों का शौचालय बन गया है। आए दिन अराजक तत्व स्कूल परिसर में शौच करके चले जाते हैं। छात्रों एवं अध्यापकों का स्कूल आने पर गंदगी से सामना करना होता है। फलस्वरूप गंदगी की साफ-सफाई कराने में शुरू के एक घंटे प्रभावित होते हैं और शिक्षण कार्य भी बाधित हो जाता है। इतना ही नहीं बृहस्पतिवार को रसोई घर के दरवाजे पर शौच कर दिया गया था जिससे बच्चों का मध्याह्न भोजन नहीं बन सका। इससे बच्चों को एमडीएम से वंचित रहना पड़ा।
विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। यहीं से बच्चों के भविष्य की नींव तैयार होती है। स्कूल की सुरक्षा की बात आती है तो कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं होता। जी हां हम बात कर रहे प्राथमिक विद्यालय द्वितीय मतौलीपुर की। यहां अराजक तत्वों ने उत्पात मचा रखा है। अब तो यहां मानवता भी शर्मसार हो रही है। अराजक तत्वों द्वारा आए दिन विद्यालय में अनैतिक गतिविधियां की जा रही हैं। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। इस तरफ न तो ग्राम प्रधान द्वारा ध्यान दिया जाता और न ही जिम्मेदार अधिकारी द्वारा। नतीजा अराजक तत्वों का मन बढ़ता ही जा रहा है।
विद्यालय की शिक्षिका शिखा मौर्या ने बताया कि आए दिन अराजक तत्व स्कूल परिसर में शौच आदि गंदगी कर चले जाते हैं। हम लोग किसी तरह से साफ कराकर शिक्षा व्यवस्था को संचालित करते हैं। इसे लेकर कई बार ग्राम प्रधान से भी कहा गया लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा किया जा रहा तो वह गलत है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleआजमगढ़ : सूखाग्रस्त प्रदेश घोषित करने के लिए किसानों ने की मांग
Next articleकनपुरियों ने गंगटोक में जाकर किया कांड
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?