जौनपुर : असलम बने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेहंदी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित किया। जिसमें कस्बा निवासी मोहम्मद असलम को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। असलम के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर तमाम शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी।

विदित हो कि मोहम्मद असलम पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी के साथ लम्बे समय से राजनीतिक रूप से जुड़े रहे हैं। असलम कांग्रेस की जिला कमेटी से होते हुए प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव रहे। सिराज मेहंदी कांग्रेस छोड़कर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हुए तो असलम भी उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हो गए। अब असलम को अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। उनकी नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।


















