75% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान, मेधावियों को मिले विशेष प्रोत्साहन

75% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान, मेधावियों को मिले विशेष प्रोत्साहन

जौनपुर,शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7
              सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन ने माला पहनाकर ट्रॉफी प्रदान की।इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्रों के लिए विशेष घोषणा भी की।
हाईस्कूल में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट तक निःशुल्क शिक्षा देने का ऐलान किया गया।वहीं इंटरमीडिएट के टॉप-3 छात्रों को फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज से स्नातक करने पर फीस में रियायत देने की बात कही गई। सर सैयद अहमद गर्ल्स इंटर कॉलेज का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
इंटरमीडिएट में मिस्बाह खान ने 85 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी 82 प्रतिशत के साथ द्वितीय व सफीरा 79 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।हाईस्कूल में निदा इमरान ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया,जबकि खुशबू दिनेश 86 प्रतिशत के साथ दूसरे व दीपा प्रजापति 85 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।वहीं बॉयज सेक्शन का कुल परिणाम 95 प्रतिशत रहा।इंटरमीडिएट में मोहम्मद रेहान 84 प्रतिशत के साथ प्रथम,मो. फराज 82 प्रतिशत के साथ द्वितीय व ऋषभ मौर्य 81 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
हाईस्कूल में मो. अकदस ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।अमीर हमजा 85 प्रतिशत के साथ दूसरे व मो. आरिज 83 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन व अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।गर्ल्स वर्ग की प्रधानाचार्या तलअत रिजवी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की है।उन्होंने छात्राओं को आगे की पढ़ाई में भी पूरी लगन से जुटे रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleओमकार त्रिपाठी का डीडी न्यूज में चयन, संगठन में खुशी की लहर
Next articleप. बंगाल चुनाव: यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा की कार्रवाई पर सियासत तेज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?