80 हजार वेतन वाले इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 2 करोड़ नकद बरामद

80 हजार वेतन वाले इंजीनियर के ठिकानों पर छापा,2 करोड़ नकद बरामद

नई दिल्ली/भुवनेश्वर।
तहलका 24×7 
            ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस विभाग ने एक सरकारी इंजीनियर के कई ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 2 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।इतनी बड़ी मात्रा में मिले नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी।
आरोपी इंजीनियर की पहचान बैकुंठ नाथ बेहेरा के रुप में हुई है,जो कंधमाल जिले के बालीगुडा स्थित आईटीडीए में सहायक कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात है।विजिलेंस विभाग ने उनके और उनसे जुड़े लोगों के 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।जांच के दौरान बैंक लॉकरों से भारी मात्रा में नकदी मिलने के साथ कई बेनामी संपत्तियों की जानकारी भी सामने आई।
छापेमारी भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार,शैलश्री विहार, कानन विहार और चंद्रशेखरपुर स्थित आवासों के अलावा जाजपुर जिले के पैतृक घर,बारीपदा में रिश्तेदारों के घर,बालीगुडा स्थित कार्यालय और सरकारी आवास पर की गई।प्रारंभिक जांच में इंजीनियर और उनके परिवार के पास पांच बहुमंजिला आवासीय भवन होने का पता चला है।इनमें भुवनेश्वर के विभिन्न इलाकों में चार और जाजपुर जिले के धर्मशाला क्षेत्र में पैतृक भूमि पर निर्मित एक बड़ा आवासीय भवन शामिल है। विजिलेंस विभाग संपत्तियों और बरामद नकदी के स्रोत की जांच कर रही है।
Previous articleमां को बचाने पहुंचे छोटे भाई की बड़े भाई ने ली जान, गैस सिलेंडर से वार कर हत्या
Next articleअंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गोमती नदी में डूबा, वाराणसी रेफर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?