मां को बचाने पहुंचे छोटे भाई की बड़े भाई ने ली जान, गैस सिलेंडर से वार कर हत्या

मां को बचाने पहुंचे छोटे भाई की बड़े भाई ने ली जान,गैस सिलेंडर से वार कर हत्या

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
              राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खूनी रुप ले लिया।मां को बड़े भाई की पिटाई से बचाने पहुंचे छोटे भाई की गैस सिलेंडर से हमला कर हत्या कर दी गई।पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-3 स्थित एक मकान में रहने वाले 24 वर्षीय अभिषेक मिश्रा और उसके 21 वर्षीय छोटे भाई आर्यन मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।आरोप है कि गुस्से में अभिषेक ने रसोई में रखा गैस सिलेंडर उठाकर आर्यन के सिर पर दे मारा,जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।घटना के बाद परिजन और पड़ोसी घायल आर्यन को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर ले गए,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता रामानंद मिश्रा ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अभिषेक नशे का आदी है और अक्सर घर में विवाद करता है।रविवार को उसने पहले गाली-गलौज की और फिर अपनी मां के साथ मारपीट करने लगा।मां को बचाने के लिए जब आर्यन बीच-बचाव करने पहुंचा तो अभिषेक ने उस पर गैस सिलेंडर से हमला कर दिया। डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मामले में आरोपी अभिषेक मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleगलत नंबर से शुरु हुई बातचीत, 23 साल बड़ी पांच बच्चों की मां से रचाई शादी
Next article80 हजार वेतन वाले इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 2 करोड़ नकद बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?