29 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

IAS अफसर पर MBBS छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप

IAS अफसर पर MBBS छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप

# राष्ट्रपति से न्याय की गुहार, न्याय न मिलने पर इच्छामृत्यु की मांग

लखनऊ/अलीगढ़।
 तहलका 24×7
            उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एमबीबीएस की छात्रा ने गुजरात कैडर के आईएएस अफसर पर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने हेल्थ डिपार्टमेंट में डायरेक्टर के पद पर तैनात रहे गौरव ढईया पर यह गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के मुताबिक आईएएस अफसर ने फेसबुक पर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। इससे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। गौरव ढईया उससे फेसबुक के मैसेंजर पर चैट करता था। बाद में उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

आरोप है कि आईएएस अफसर गौरव ढईया ने छात्रा को दिल्ली ले जाकर उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया। जबकि हकीकत में आईएएस अफसर की शादी हो चुकी थी। उसने पीड़ित छात्रा को अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया। आरोपी आईएएस अफसर ने छात्रा से भी शादी कर ली और दोनों साथ में रहने लगे। बाद में छात्रा को एक बेटी पैदा हुई। इसके बाद आरोपी छात्रा और उसकी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता अब अपनी बेटी को लेकर न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है। वो आईएएस अधिकारी से बच्ची पैदा होने पर डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है। छात्रा का कहना है कि उसने राष्ट्रपति को इंसाफ के लिए पत्र लिखा है, साथ ही न्याय न मिलने पर इच्छामृत्यु की मांग की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37193036
Total Visitors
1053
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This