NEET (UG) 2026: सिटी मॉण्टेसरी के छात्र जितेन्द्र ने पहले प्रयास में हासिल की सफलता

NEET (UG) 2026: सिटी मॉण्टेसरी के छात्र जितेन्द्र ने पहले प्रयास में हासिल की सफलता

# 618 अंक हासिल कर AIR-5426 और जनरल कैटेगरी रैंक-549 प्राप्त, विद्यालय का बढ़ाया मान

लखीमपुर खीरी।  
तहलका 24×7 
              नगर के प्रतिष्ठित सिटी मॉण्टेसरी इंटर कॉलेज के छात्र रहे जितेन्द्र सिंह ने NEET (UG)-2026 परीक्षा में प्रथम प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण जितेन्द्र ने नीट परीक्षा में 720 में से 618 अंक प्राप्त किए।उन्हें ऑल इंडिया रैंक 5426 तथा जनरल कैटेगरी रैंक-549 प्राप्त हुई है।
विद्यालय के अनुसार छात्र जीवन के दौरान जितेन्द्र सिंह अनुशासित,मेधावी और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे।नियमित अध्ययन,कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के कारण वे शिक्षकों के प्रिय विद्यार्थियों में शामिल रहे।विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षाओं में भी उन्होंने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता अर्जित की।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक विशाल सेठ, प्रबंध संचालिका लेखनी सेठ एवं प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने जितेन्द्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,अनुशासित वातावरण और छात्र की अथक मेहनत का परिणाम है।उन्होंने कहा कि जितेन्द्र की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह साबित करती है कि स्पष्ट लक्ष्य,निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
विद्यालय परिवार,शिक्षक-शिक्षिकाओं,कर्मचारियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने भी जितेन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वह चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज,जनपद और देश का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।
Previous articleबुलडोजर कार्रवाई कानून नहीं, प्रतिशोध का हथियार बन गई: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Next articleखुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरु, 6 लाख पशुओं को लगेगा मुफ्त टीका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?