NEET परीक्षा अब होगी ऑनलाइन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

NEET परीक्षा अब होगी ऑनलाइन,केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
              राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET-UG) को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है।अब अगले वर्ष से नीट यूजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी दी।नीट यूजी पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा पर लेकर उठे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने यह अहम निर्णय लिया है।
नए बदलाव के तहत अभ्यर्थियों को प्रश्न कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगे और उन्हें अपने उत्तर ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करने होंगे।सीबीटी मोड में परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाते हैं,जहां परीक्षार्थी माउस और कीबोर्ड की मदद से प्रश्नों का उत्तर देते हैं।इस प्रणाली से परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुरक्षित मानी जाती है और मूल्यांकन व परिणाम जारी करने में भी कम समय लगता है।गौरतलब है कि वर्तमान में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE),कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET),बैंकिंग तथा कई अन्य भर्ती परीक्षाएं भी कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जा रही हैं।
Previous articleब्राह्मण समाज से माफी मांगें अखिलेश यादव: मायावती
Next articleलखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातचीत और पेपर आउट कराने का आरोप,हिरासत में पूछताछ शुरु
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?