NHRC पहुंचा प्रतीक यादव की मौत का मामला, NGO ने SIT जांच की मांग उठाई

NHRC पहुंचा प्रतीक यादव की मौत का मामला,NGO ने SIT जांच की मांग उठाई

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की आकस्मिक मौत का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्यरत NGO‘डीके फाउंडेशन’ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए आयोग में शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायत में NGO ने प्रतीक यादव की मौत को संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा बताते हुए विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की।साथ ही घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से वैज्ञानिक जांच कराने की अपील की गई है।प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण “कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स”यानी हृदय और फेफड़ों की कार्यप्रणाली बंद होना बताया गया है।हालांकि NGO की ओर से दायर शिकायत में मृतक के शरीर पर कथित चोट के निशान होने का दावा करते हुए विस्तृत जांच की मांग उठाई गई है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रतीक यादव पिछले वर्ष से कथित तौर पर एक रियल एस्टेट कारोबारी से जुड़े विवाद और आर्थिक मामले को लेकर तनाव में थे।हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल प्रशासन या जांच एजेंसियों की ओर से किसी आपराधिक साजिश अथवा हत्या की पुष्टि नहीं की गई है।मामले को लेकर आगे की कार्रवाई NHRC के संज्ञान और संबंधित एजेंसियों की रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।
Previous articleनगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में नागरिक सुविधाओं पर मंथन
Next articleकलकत्ता हाईकोर्ट में वकील के रुप में पेश हुईं ममता बनर्जी, बंगाल हिंसा मामले में रखीं दलीलें
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?