PFI अगर देश की सुरक्षा के लिए खतरा तो RSS पर प्रतिबंध क्यों नहीं- मायावती
लखनऊ। आर एस वर्मा तहलका 24×7 बसपा सुप्रीमो मायावती ने PFI (पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया) की तुलना RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से की है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया। कहा, केंद्र द्वारा पीएफआई पर देश भर में कई प्रकार से टारगेट करके अंतत: अब चुनावों से पहले उस पर उसके आठ सहयोगी संगठनों के साथ प्रतिबंध लगा दिया है।
इसे राजनीतिक स्वार्थ व संघ तुष्टिकरण की नीति मानकर यहां लोगों में संतोष कम व बेचैनी ज्यादा है। यही कारण है कि विपक्षी पार्टियां सरकार की नीयत मेें खोट मानकर इस मुद्दे पर भी आक्रोशित व हमलावर हैं। आरएसएस पर भी बैन लगाने की मांग खुलेआम हो रही है कि अगर पीएफआई देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है तो उस जैसे अन्य संगठनों पर भी बैन क्यों नहीं लगना चाहिए?