अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
ताखा पूरब गांव में रविवार रात बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर प्रतिमा की टूटी उंगली पर पड़ी तो आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना की जानकारी पर बहुजन समाज पार्टी के वाराणसी मंडल प्रभारी अनिल गौतम, विधानसभा अध्यक्ष विकास गौतम, नगर अध्यक्ष मुकेश गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांति बनाए रखने की अपील की और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने खंडित प्रतिमा को दुरुस्त कराया और लोगों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

















