निर्माण कार्य में मृत श्रमिक के परिजनों को मिली पांच लाख पच्चीस हजार की सहायता राशि

निर्माण कार्य में मृत श्रमिक के परिजनों को मिली पांच लाख पच्चीस हजार की सहायता राशि

# राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने घर पहुंचकर सौंपा प्रमाण पत्र

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
                 प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने एक सराहनीय पहल करते हुए निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए श्रमिक राम बिशुन मौर्य के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।धरनीधर निवासी राम बिशुन मौर्य की कुछ दिन पूर्व अहियापुर में मकान निर्माण कार्य करते समय छत से गिर जाने के कारण मृत्यु हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यमंत्री मृतक के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की थी। आज पुनः उनके आवास पर पहुंचकर राज्यमंत्री ने मृतक की पत्नी हीरामनी देवी को निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत पांच लाख पच्चीस हजार रुपये की सहायता राशि का प्रमाण पत्र सौंपा।राज्यमंत्री ने बताया कि मृतक का श्रमिक कार्ड सक्रिय था, जिसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल श्रम आयुक्त को निर्देशित कर योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद सुनिश्चित कराई।
इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव, प्रतिनिधि अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, राजेश मौर्या, जितेन्द्र सिंह और धर्मेंद्र मित्रा मौजूद रहे।
Previous articleमन की बात कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, किया पौधरोपण
Next articleअंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?