अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के होली मिलन समारोह में होली गीतों पर खूब लगे ठुमके
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
सामाजिक, धार्मिक, किन्नर एवं अन्य क्षेत्र में अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शकुंतला पैरामेडिकल कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. शकुन्तला यादव, डॉ. शैली निगम, केशव सिंह, नागेन्द्र सिंह, राधिका सिंह, कंचन सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में गणेश वंदना नन्ही बिटिया पिहू खरे द्वारा प्रस्तुत की गई।

संस्था अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति में शामिल होली का महत्व सबसे ज्यादा है, ऐसे तो पूरे भारत में होली मनाई जाती है, लेकिन यूपी और बिहार में होली का महत्व अलग है। फागुन का महीना चढ़ते ही गांव-गांव होली गाने लगता है। लोग पूरे महीने होली में ढोल, झाल, मजीरा लेकर बजाते झूमते रहते हैं। राजनीतिक पार्टियां भी जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन करती हैं। डॉ. शकुंतला यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देती है।

डॉ.शैली निगम ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। बिट्टू किन्नर ने कहा कि होली का पर्व सबसे मिलकर बिना की नुक़सान के प्राकृतिक रंगों के साथ मनाएं, केमिकल युक्त रंगों से दूर रहें। महिलाओं की टोली ने समारोह में एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर बधाई दी। होली के गीत पर खूब ठुमके लगाए। अंत में ट्रस्ट परिवार द्वारा सभी को उपहार देकर होली की बधाई दी गई।

कार्यक्रम में पायल किन्नर, रीता जायसवाल, पूनम सिंह, मीना गुप्ता, मीना यादव, नीतू सोनी, अर्चना सिंह, सरिता सिंह, सीमा तिवारी, कृष्णा, सुधांशु, सरोज गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, सागर सोलंकी सूरज सेठ, पिंटू गिरी, क्षमा सिंह, अंकित जायसवाल, शिवांगी खरे, किरन किन्नर के साथ पैरामेडिकल स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।


















