अनवार पब्लिक स्कूल को ‘बेस्ट इमर्जिंग स्कूल ऑफ द ईयर’ सम्मान
आजमगढ़।
फैजान अंसारी
तहलका 24×7
अनवार पब्लिक स्कूल गोधना आजमगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘बेस्ट इमर्जिंग स्कूल ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया है।यह सम्मान विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

विद्यालय के निदेशक डॉ.सोहराब सिद्दीकी ने यह सम्मान समारोह में प्राप्त किया।उन्हें यह पुरस्कार बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों,विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों को देते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया।विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षकों,विद्यार्थियों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल रहा।


















