अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी! दो की मौत, तीन घायल

अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर,ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी! दो की मौत,तीन घायल

सोनभद्र। 
तहलका 24×7 
            मधुपुर-नौगढ़ मार्ग पर मंगलवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।हादसा सोनभद्र-चंदौली सीमा के पास जरलहवा बस्ती के समीप हुआ।जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी विजय अपनी पत्नी ममता (25) और चार वर्षीय पुत्री मिठ्ठी के साथ बाइक से जा रहे थे।
मधुपुर क्षेत्र की जरलहवा बस्ती के पास विजय सड़क किनारे स्थित गुमटी से पानी लेने के लिए रुके थे,इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक के पास मौजूद ममता और उनकी पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।ट्रॉली में मधुपुर की झपरी बस्ती से खपरैल लादकर लोग डुमरिया गांव लौट रहे थे।टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पर सवार नौगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नग्गू राम (60) पुत्र चेखरी तथा रामलखन (60) पुत्र स्व. बसंतू ट्रॉली के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे में विजय और मटरू नामक व्यक्ति को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु की।
Previous articleबिजली अपव्यय व चोरी रोकने को निकाली जागरुकता रैली
Next articleसपा के पोस्टरवार पर ओमप्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- हत्यारों का नाम भी लिखें
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?