सपा के पोस्टरवार पर ओमप्रकाश राजभर का पलटवार,बोले- हत्यारों का नाम भी लिखें
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पोस्टर में वर्ष 2024 से 2026 तक राजभर समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं का उल्लेख किया गया है। इस पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पोस्टर में केवल घटनाएं दिखाने के बजाय आरोपियों के नाम भी लिखे जाने चाहिए।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कई मामलों में आरोपी यादव समाज से जुड़े हैं,इसलिए सच्चाई भी जनता के सामने रखी जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि बाराबंकी में दिनदहाड़े राजभर समाज के एक युवक की हत्या हुई थी।यदि आरोपी यादव था तो उसका नाम भी पोस्टर में लिखा जाना चाहिए।मऊ में राजभर समाज की बेटी की हत्या के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी आरोपी का नाम सार्वजनिक होना चाहिए।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कौशांबी समेत जिन घटनाओं को पोस्टर में दिखाया गया है,उनमें हत्या किसने की, यह बताने से समाजवादी पार्टी क्यों बच रही है।
उन्होंने कहा कि केवल आंकड़े दिखाकर राजनीति करना उचित नहीं है।ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हर समाज में अच्छे और बुरे लोग होते हैं।उन्होंने बाराबंकी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक गरीब युवक बर्फ बेच रहा था,पैसे मांगने पर उसकी हत्या कर दी गई।अगर हिम्मत है तो पोस्टर में यह भी लिखा जाए कि हत्या किसने की थी।

















