अमृत महोत्सव के तहत तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन आज से…
# आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में आयोजित होगा शिविर
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर शाहगंज कस्बा स्थित आरके हॉस्पिटल एंड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में 13 से 15 अगस्त तक तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में रक्तदाताओं की पूरी स्वास्थ्य जांच के बाद उनका रक्त लिया जाएगा। हर रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र व उपहार दिया जायेगा।

ब्लड बैंक के निदेशक डॉ जेपी दुबे ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि पूरा देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहा है। इस मौके पर ब्लड बैंक में 13, 14 और 15 अगस्त को रक्तदान शिविर लगाने का फैसला किया गया है। उन्होंने लोगों से इस शिविर में बढ़ चढकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें रक्तदाता कार्ड भी दिया जायेगा, जिसका उपयोग करके वो कभी भी किसी जरूरतमंद को रक्त दिला सकते हैं।


















