आंधी-तूफान व वज्रपात से बचाव को प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

आंधी-तूफान व वज्रपात से बचाव को प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              मौसम में आए बदलाव और आंधी-तूफान की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि आंधी-तूफान के समय लोगों को टिन की छतों,होर्डिंग, पेड़ों,बिजली के खंभों तथा मोबाइल टावरों से दूर रहना चाहिए।
घरों के बाहर रखी भारी वस्तुओं को सुरक्षित बांधकर रखने तथा यात्रा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह दी गई है।प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।आकाशीय बिजली गिरने की संभावना होने पर पक्के मकानों में रहने,खिड़की-दरवाजों से दूर रहने तथा बच्चों को घर के बाहर न भेजने की अपील की गई है।एडवाइजरी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति खुले खेत में फंस जाए तो दोनों कान बंद कर पैरों को सटाकर उकड़ू अवस्था में बैठ जाए।
इसके अलावा घरों में उपयोग होने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग करने और खुले वाहनों में यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।लोगों को मौसम संबंधी समय पर सूचना उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने दामिनी ऐप और सचेत ऐप डाउनलोड करने की अपील की है।अधिकारियों का कहना है कि इन ऐप्स के माध्यम से आंधी,बारिश और वज्रपात की पूर्व चेतावनी प्राप्त की जा सकती है,जिससे संभावित नुकसान को कम किया जा सके।मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
Previous articleपॉलीमर नोट लाने की तैयारी में रिजर्व बैंक, जल्द शुरु हो सकता है पायलट प्रोजेक्ट
Next articleविलुप्त होने की कगार पर कैथा वृक्ष, संरक्षण की आवश्यकता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?