आजमगढ़ : ISIS का आंतकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, ओवैसी की पार्टी का है सक्रिय सदस्य

आजमगढ़ : ISIS का आंतकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, ओवैसी की पार्टी का है सक्रिय सदस्य

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 उत्तर प्रदेश एटीएस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। यूपी एटीएस की टीम ने आजमगढ़ से ISIS से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम सबाऊद्दीन आजमी है। इससे पूछताछ में पता चला है कि ये आतंकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धमाका करने की योजना बना रहे थे।

# सबाउद्दीन मौजूदा समय में ओवैसी की पार्टी का सक्रिय सदस्य

गिरफ्तार आतंकी AIMIM का भी सक्रिय सदस्य है। एटीएस की टीम सबाउद्दीन को मुख्यालय लाकर पूछताछ कर रही है। अब तक की पूछताछ और उसके मोबाइल का डेटा खंगालने पर पता चला है कि सबाउद्दीन आतंकी और जेहाद करने के संबंध में युवाओं का ब्रेनवाश करने के लिए ISIS द्वारा तैयार किए गए टेलीग्राम चैनल अल स्वायर मीडिया से जुड़ा हुआ है। यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि आजमगढ़ में अमिलो मुबारकपुर में एक व्यक्ति अपने साथियों के माध्यम से ISIS की विचारधारा से प्रभावित होकर व्हाट्सअप एवं विभिन्न सोशल मीडिया एप्लीकेशन के माध्यम से जिहादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहा है। अन्य लोगों को भी ISIS से जुड़ने के लिए प्रेरित कर जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद उसे पूछ-ताछ के लिए एटीएस मुख्यालय लाया गया है। वहां पूछताछ और मोबाइल डेटा खंगाले जाने पर इसके द्वारा ISIS द्वारा आतंक एवं जेहाद के लिए मुस्लिम युवकों का ब्रेनवॉश करने के लिए बनाए गए टेलीग्राम चैनल AL-SAQR MEDIA से जुड़े होने के प्रमाण मिले हैं। इस समय वह AIMIM का सदस्य भी है। एटीएस के अनुसार बिलाल नाम के व्यक्ति से फेसबुक पर जुड़ने के बाद, बिलाल सबाउद्दीन से जिहाद और कश्मीर में मुजाहिदों पर हो रही कार्रवाई के बारे में बात किया करता था। बातों-बातों में ही बिलाल ने मूसा उर्फ खत्ताब कश्मीरी का नंबर दिया, जो ISIS का सदस्य है। उससे आतंकी की बात होने लगी। कश्मीर में मुजाहिदों पर हो रहे जुल्मों का बदला लेने की योजना के संबंध में मूसा ने ISIS के अबू बकर अल शामी का नंबर दिया जो वर्तमान में सीरिया में है।

एटीएस ने उसके पास से भारी मात्रा में 315 बोर के कारतूस समेत शोल्डिंग व पीवीसी वायरिंग समेत तमाम आपत्तिनजक सामग्री भी बरामद किया है।संभावना है इन सामग्रियों का इस्तेमाल बम बनाने में किया जाता है। गिरफ्तार आतंकी ने पुलिस को बताया कि उसकेसाथ कुछ लोग स्वतंत्रा दिवस के मौके पर विस्फोट करने की योजना तैयार कर रहे थे।सबाउद्दीन के सबाहुद्दीन, सबाहु, दिलावर खान, बैरम खान और आजर जैसे कई छदम नाम हैं। वह आजमगढ़ के ही मेहमूदापुरा अमिलो मुबारकपुर का रहने वाला है। सबाउद्दीन आईएसआईएस के अलावा ओवैसी की पार्टी AIMIM का भी सक्रिय सदस्य है।
Previous articleवाराणसी : ताजिया को लेकर दो वर्गों में मारपीट, पेड़ की डाल छाटने को लेकर हुआ विवाद
Next articleजौनपुर : बेटा-बहू के पीटने से घायल वृद्ध ने तोड़ा दम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?