जौनपुर : बेटा-बहू के पीटने से घायल वृद्ध ने तोड़ा दम

जौनपुर : बेटा-बहू के पीटने से घायल वृद्ध ने तोड़ा दम

नेवढ़िया।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र के परेवां गांव में सोमवार को बेटा व बहू के लाठी-डंडे से पीटने से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मंगलवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपित दंपती की तलाश में जुटी है।परेवां निवासी 65 वर्षीय उमाशंकर चौहान के दो पुत्र हैं। बड़ा सुनील चौहान सपरिवार घर पर अलग रहकर खेती करता है। छोटा अनिल कुमार चौहान रोजी-रोटी की गरज से मुंबई में रहता है। उमाशंकर छोटे पुत्र के परिवार के साथ रहते थे। सुनील चौहान सोमवार को दोपहर खेत में पानी भर रहा था।

इस पर उमाशंकर ने एतराज किया। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि आक्रोशित होकर सुनील चौहान व उसकी पत्नी चंद्रलेखा देवी ने लाठी-डंडे से उमाशंकर चौहान की बुरी तरह से पिटाई कर दी। उनका पैर टूट गया और शरीर में अन्य स्थानों पर चोटें आईं। घायल उमाशंकर चौहान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उमाशंकर ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृत उमाशंकर चौहान की छोटी बहू रेनू देवी की तहरीर पर उसके जेठ सुनील चौहान व जेठानी चंद्रलेखा देवी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा लिख लिया गया है। आरोपित दंपती फरार हो गए हैं। संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
Previous articleआजमगढ़ : ISIS का आंतकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, ओवैसी की पार्टी का है सक्रिय सदस्य
Next articleजौनपुर : विजेथुआ दर्शन करने गए युवक की संदिग्ध हाल में डूबने से मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?