आजमगढ़ : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में सात घायल
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
बीते 24 घंटे के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुई। जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में चार महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी अनूप सिंह पटेल (35) पुत्र स्व. रामगुलाब से गांव के ही एक व्यक्ति से रास्ते की विवाद लेकर शनिवार की शाम करीब चार बजे मारपीट हो गई। इस हादसे में उनकी मां अमरावती देवी (64) भी घायल हो गईं। वहीं छाऊ गांव निवासी नोमानी (30) पुत्र इमरान अहमद से बगल के गांव के कुछ लोगों से मारपीट हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


















