ज्ञानवापी मामले में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में तीन पर एफआईआर
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका24×7
ज्ञानवापी सर्वे को लेकर पूरे देश में माहौल बदला हुआ है। वहीं सोशल साइट्स पर नजर रखी जा रही है, ताकि कोई लोगों को भावनाओं को भड़का न सके। बावजूद इसके असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने पर तुले हुए हैं। ऐसा ही मामला फूलपुर कोतवाली में सामने आया है।जानकारी मुताबिक कुछ दिन पूर्व एक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर फेसबुक के माध्यम से आपत्ति जनक टिप्पणी प्रसारित की जा रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मो. उमर, मो. इब्राहिम निवासी चमांवा थाना फूलपुर व नफीस हैदर खां निवासी दक्खिन पट्टी थाना बक्शा जनपद जौनपुर का एक ग्रुप मिला।

















