आजमगढ़ : 80 करोड़ लोगों को जूते की नोंक पर रखने वाला हिरासत में
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
नगर के शिब्ली नेशनल कालेज में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक छात्रनेता ने 80 करोड़ लोगों को जूते की नोंक के नीचे रखने का दावा किया था। हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को उक्त छात्रनेता अब्दुल रहमान को हिरासत में लिया है।एक मामले को लेकर शनिवार को शिब्ली कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्रनेता अब्दुल रहमान ने हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया गया था। उनके द्वारा 80 करोड़ लोगों को जूते की नोंक के नीचे रखने की बात कही गई थी।

















