आजमगढ़ : ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लगे आपत्तिजनक नारे

आजमगढ़ : ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लगे आपत्तिजनक नारे

# एसपी बोले.. अराजकतत्वों पर जल्द होगी कठोर कार्यवाई

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार को आजमगढ़ जनपद में जगह-जगह पारंपरिक तरीके से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। इस दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र में कुछ सिरफिरों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और भड़काऊ नारेबाजी की। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि मामला संज्ञान में है। उद्दंड लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली इलाके क्षेत्र में रविवार को पारंपरिक जुलूस हर वर्ष की तरह अपने तय रास्ते से तकिया होते हुए पुरानी कोतवाली पहुंच रहा था। वहां पहुंचते ही जुलूस में शामिल कुछ युवक आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लगाने लगे। इस दौरान किसी ने युवकों का नारे लगाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

# हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

यह वीडियो हिंदू संगठनों के साथ ही प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों के पास भी पहुंचा दिया। मामले में बजरंग दल गोरक्ष प्रांत एवं विश्व हिंदू परिषद आजमगढ़ के पदाधिकारी गौरव सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुरानी कोतवाली पर जिस प्रकार से नारेबाजी की गई वह अत्यंत निंदनीय है और इस पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।वहीं एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। कुछ उद्दंड लोगों ने नारे लगाए हैं। ईद मिलादुन्नबी के बाद इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleआजमगढ़ : आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने का आरोपी गिरफ्तार
Next articleरात है तेल नहीं मिलेगा… कहते हुए सेल्समैन ने कारोबारी को मारी गोली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?